Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने डकैती के मामले में दो दोषियों को किया बरी, 2005 की सजा रद्द

Ranchi News: पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया था. सुनवाई के दौरान एक आरोपी सुजीत बौरी की मृत्यु हो गई. निचली अदालत ने शंकर बौरी और सुनील कुमार सिंह को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया, लेकिन अंगद और अजीत को भारतीय दंड संहिता की धारा 395 और 397 के तहत दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने जामताड़ा की फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा 2005 में सुनाई गई सजा को रद्द करते हुए डकैती के एक पुराने मामले में अंगद बौरी और अजीत बौरी को बरी कर दिया है. 

 

क्या था मामला

24 दिसंबर 1994 की शाम करीब 7 बजे जामताड़ा क्षेत्र में गौतम कुमार साधु के घर पर 12-13 बदमाशों ने हमला किया था. आरोप था कि चाकू की नोक पर परिवार को बंधक बनाकर सोने की चूड़ियां, चेन, अंगूठी, कान की बाली, नकदी और घरेलू सामान लूट लिए गए. बदमाशों ने सूचक के सिर पर बोतल से वार किया और विरोध करने पर बम भी फोड़ा, जिससे उनके भाई उत्तम साधु घायल हो गए. इस मामले में फतेहपुर (कुंदहित) थाना कांड संख्या 126/1994 दर्ज हुआ था.


निचली अदालत का फैसला

पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया था. सुनवाई के दौरान एक आरोपी सुजीत बौरी की मृत्यु हो गई. निचली अदालत ने शंकर बौरी और सुनील कुमार सिंह को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया, लेकिन अंगद और अजीत को भारतीय दंड संहिता की धारा 395 और 397 के तहत दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी.


हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि एक ही साक्ष्य के आधार पर दो आरोपी बरी हुए, जबकि दो को सजा दी गई. अपीलकर्ताओं के कब्जे से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. दोनों पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी और लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था.

इसे भी पढ़ें - 


मामले के जांच अधिकारी की गवाही नहीं कराई गई, जिससे बचाव पक्ष को नुकसान हुआ. आरोपियों की शिनाख्त परेड (टी.आई. परेड) नहीं कराई गई, इसलिए उनकी पहचान संदिग्ध रही. कोर्ट ने झूठे फंसाए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया और सजा को टिकने योग्य नहीं माना. अपील स्वीकार करते हुए कोर्ट ने दोनों के जमानत बांड और जमानतदारों को भी मुक्त कर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही