Ranchi Court News : राज्य अभिलेखागार में रिक्त पद भरने को लेकर दाखिल शशि सागर वर्मा की जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से 1 अक्टूबर तक जवाब मांगा है. अब अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी.
मामले में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शैलेश पोद्दार ने कोर्ट को बताया कि राज्य अभिलेखागार में 32 पद स्वीकृत हैं. इनमें से केवल एक पद पर कर्मी कार्य कर रहे हैं. शेष पद खाली पड़े हैं. प्रार्थी ने बताया कि पदों के खाली रहने से पुराने ऐतिहासिक दस्तावेजों, रियासत कालीन पट्टों और जमीन के कागजात के रख-रखाव, सूचीकरण और डिजिटलीकरण के काम में देरी होती है. उनकी ओर से इन पदों को शीघ्र भरने का आदेश देने का आग्रह किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

