Search

 
 
 

होटवार जेल के वीडियो पर HC सख्त, सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) में शराब व जीएसटी घोटाला के आरोपियों का डांस करते वीडियो सामने आने के बाद स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार को पूरे मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.
 

Ranchi :  बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) में शराब व जीएसटी घोटाला के आरोपियों का डांस करते वीडियो सामने आने के बाद स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार को पूरे मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह की घटना शर्मनाक है. अदालत अब इस मामले में छह जनवरी को अगली सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ में इस जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. बता दें कि जेल में कैदियों द्वारा मोबाइल के खुलेआम इस्तेमाल का भंडाफोड़ लगातार.इन ने किया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही