Ranchi: राज्य सरकार द्वारा लागू की गई झारखंड लॉ ऑफिसर नियुक्ति नियमावली-2026 को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई जल्द करने का आग्रह आज हाईकोर्ट में किया गया. कोर्ट ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई 18 अगस्त निर्धारित की.
इसे भी पढ़ें -
यह याचिका यंग लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से दायर की गई है. इसमें झारखंड लॉ ऑफिसर नियुक्ति नियमावली-2026 के तहत आवेदन मांगे जाने को चुनौती दी गई है. याचिका में नई नियमावली और इसके तहत लॉ ऑफिसरों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए कहा गया है कि नियमावली के कुछ प्रावधान विधिसम्मत नहीं हैं. एसोसिएशन के महासचिव वेंकटेश कुमार ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment