Search

 
 
 

Breaking: जमशेदपुर में स्कूल के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़े, चापड़ व चाकू के साथ दो छात्र पकड़े गए

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के बाहर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और मौके से दो छात्रों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक चापड़ और एक चाकू बरामद होने की बात सामने आई.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के बाहर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और मौके से दो छात्रों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक चापड़ और एक चाकू बरामद होने की बात सामने आई.

 

घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों समेत संबंधित छात्रों को पूछताछ के लिए थाना ले गई. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

एक दिन पहले हुए विवाद के बाद बढ़ा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को स्कूल की सातवीं और आठवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और हाथापाई हुई थी. आरोप है कि अगले दिन सातवीं कक्षा के एक छात्र ने बाहरी युवकों को बुला लिया.

 

मंगलवार को जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई, बाहर छात्रों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इस दौरान एक छात्र जान बचाने के लिए वापस स्कूल परिसर के अंदर भाग गया.

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

स्थानीय लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और दो संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बरामद हथियारों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

 

वहीं इस पूरे मामले पर स्कूल प्रबंधन ने फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही