Search

 
 
 

प्रार्थी की प्रोन्नति पर तीन सप्ताह के भीतर अंतिम निर्णय लेने का हाईकोर्ट का आदेश

सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता मनोज टंडन ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले हैं. ऐसे में उनके रिटायरमेंट से पहले प्रोन्नति पर निर्णय लिया जाना आवश्यक है. कोर्ट को यह भी बताया गया कि प्रार्थी को पहले से ही एसीपी/एमएसीपी (ACP/MACP) के तहत कार्यपालक अभियंता का वेतनमान मिल रहा है, इसलिए उन्हें इस पद पर प्रोन्नति देने से राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार राय की प्रोन्नति (Promotion) से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए विभाग के प्रधान सचिव/सचिव को आदेश दिया है कि वे प्रार्थी की कार्यपालक अभियंता के पद पर प्रोन्नति के मामले पर तीन सप्ताह के भीतर अंतिम निर्णय लें.

 

क्या है पूरा मामला

जमशेदपुर (मानगो) निवासी सुनील कुमार राय ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल कर 22 मार्च 2024 की तिथि से कार्यपालक अभियंता के पद पर प्रोन्नति और अन्य परिणामी लाभ देने की मांग की थी.

 

 सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता मनोज टंडन ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले हैं. ऐसे में उनके रिटायरमेंट से पहले प्रोन्नति पर निर्णय लिया जाना आवश्यक है. कोर्ट को यह भी बताया गया कि प्रार्थी को पहले से ही एसीपी/एमएसीपी (ACP/MACP) के तहत कार्यपालक अभियंता का वेतनमान मिल रहा है, इसलिए उन्हें इस पद पर प्रोन्नति देने से राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा. 

इसे भी पढ़ें - 

 

वहीं राज्य सरकार की ओर से दाखिल जवाब में प्रार्थी की पात्रता से इनकार नहीं किया गया. सरकार ने कोर्ट को बताया कि सुनील कुमार राय समेत अन्य पात्र सहायक अभियंताओं की प्रोन्नति का मामला विभाग के पास विचाराधीन है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग से विजिलेंस क्लीयरेंस (सतर्कता स्वच्छता प्रतिवेदन) और आंतरिक चरित्र रिपोर्ट प्राप्त होते ही इस पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी.

 

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने माना कि सरकार ने प्रार्थी की योग्यता को चुनौती नहीं दी है और मामला पहले से प्रक्रियाधीन है. चूंकि प्रार्थी की सेवानिवृत्ति नजदीक है, इसलिए अदालत ने पथ निर्माण विभाग के सचिव (प्रतिवादी संख्या-1) को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द और किसी भी स्थिति में आदेश की तिथि (23 नवंबर 2026) से तीन सप्ताह के भीतर प्रोन्नति पर विचार कर उचित निर्णय लें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही