Search

 
 
 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में स्थाई मेंबर सेक्रेटरी 6 सप्ताह में नियुक्त करने का हाईकोर्ट का आदेश

सोमवार को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में स्थाई मेंबर सेक्रेटरी की नियुक्ति का आग्रह करने वाली जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस बात पर नाराजगी जताई कि पिछले 6 वर्षों से झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में स्थाई मेंबर सेक्रेटरी नहीं है.
 
फाइल फोटो

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में स्थाई मेंबर सेक्रेटरी की नियुक्ति 6 सप्ताह में करें. कोर्ट ने अगले वर्ष 12 जनवरी तक सरकार को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि अगर हाईकोर्ट के इस आदेश अनुपालन नहीं हुआ तो वन विभाग के सचिव कोर्ट में 21 जनवरी को सशरीर उपस्थित होंगे. 


सोमवार को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में स्थाई मेंबर सेक्रेटरी की नियुक्ति का आग्रह करने वाली जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस बात पर नाराजगी जताई कि पिछले 6 वर्षों से झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में स्थाई मेंबर सेक्रेटरी नहीं है. 

इसे भी पढ़ें - 


कोर्ट ने कहा कि यह बोर्ड झारखंड में प्रदूषण की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, ऐसे में इसका स्थाई मेंबर सेक्रेटरी होना जरूरी है.  प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियम के तहत स्थाई रूप से मेंबर सेक्रेटरी पद को भर जाना चाहिए था. लेकिन अभी यहां अस्थाई रूप से मेंबर सेक्रेटरी का पद किसी अधिकारी को रखकर कार्य कराया जा रहा है.

 

वर्ष 2021 से मेंबर सेक्रेटरी के पद पर अस्थाई रूप से इंचार्ज के रूप में रखकर काम लिया जा रहा है. ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में मेंबर सेक्रेटरी के पद पर स्थाई नियुक्ति की जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही