Search

 
 
 

विवि में एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा स्टेटस रिपोर्ट

राज्य के विश्वविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने जेपीएससी को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया. अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी. सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET)  2024 परीक्षा ले ली गई है.
 

Ranchi: राज्य के विश्वविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने जेपीएससी को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया. अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी. सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET)  2024 परीक्षा ले ली गई है. इसका रिजल्ट अभी जारी नहीं हो सका है.

मॉडल आंसर की जारी करने और आपत्ति मांगे जाने की प्रक्रिया हो रही थी. इसी दौरान कुछ परेशानी आ गई है, जिससे अभी प्रोसेस आगे नहीं बढ़ पाया.  कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर निर्धारित की. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की. 

इसे भी पढ़ें - 

क्या है याचिका में 

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी अनिकेत ओहदार व अन्य की ओर से जनहित याचिका दायर की गयी है. इसमें कहा गया है कि रांची विश्वविद्यालय में लंबे समय से एसोसिएट प्रोफेसर व शिक्षकेत्तरकर्मियों की नियुक्ति नहीं की गयी है. संविदा के आधार पर ही नियुक्ति की जा रही है, जो नियमों का उल्लंघन है. प्रार्थी ने संविदा के बदले नियमित नियुक्ति करने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही