Search

 
 
 

रांची की खराब सड़कों पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को रांची शहर के संपर्क रोड और आंतरिक सड़कों की मरम्मत की मांग के लिए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई.
 

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को रांची शहर के संपर्क रोड और आंतरिक सड़कों की मरम्मत की मांग के लिए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता शुभम कटारूका ने अदालत को बताया कि रांची की कई सड़कें मामूली बारिश में भी तालाब बन जा रही हैं.


अपर बाजार स्थित सेवा सदन अस्पताल के सामने की सड़क और तपोवन मंदिर के पास की सड़क पर पानी भर जाता है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती है. वहीं अदालत ने कोर्ट में जमा की गई रिपोर्ट देखने के बाद कहा कि राज्य सरकार द्वारा मरम्मत का दावा और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की रिपोर्ट परस्पर विरोधाभासी हैं. 


डालसा की रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि जिन सड़कों की बात की गई है, वे अत्यंत खराब स्थिति में हैं और उनकी शीघ्र मरम्मत अत्यंत आवश्यक है. अदालत ने कहा कि सड़कें बरसात से पूर्व ही मरम्मत की जानी चाहिए, ताकि नागरिकों को कठिनाई न हो. झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही