Search

 
 
 

विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रिंसिपल समेत अन्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को श्री राम कृष्ण सेवा संघ और विवेकानंद विद्या मंदिर के पक्ष में एक और आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने श्री राम कृष्ण सेवा संघ के अध्यक्ष काशीनाथ मुखर्जी,  किरण द्विवेदी और हाईकोर्ट के अधिवक्ता
 

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को श्री राम कृष्ण सेवा संघ और विवेकानंद विद्या मंदिर के पक्ष में एक और आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने श्री राम कृष्ण सेवा संघ के अध्यक्ष काशीनाथ मुखर्जी,  किरण द्विवेदी और हाईकोर्ट के अधिवक्ता और श्री राम कृष्ण सेवा संघ के सचिव सह प्रबंधक अभय मिश्रा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. 


हाईकोर्ट के इस आदेश से उक्त लोगों को बड़ी राहत मिली है. दरअसल विवेकानंद विद्या मंदिर में अभय मिश्रा समेत अन्य लोगों के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए चुटिया थाना में कांड संख्या 135/2022 दर्ज की गई है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही