Search

 
 
 

शिक्षिका शालिनी सिन्हा के दोबारा स्थानांतरण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Ranchi News: शालिनी सिन्हा का पहले धनबाद जिले के एक स्कूल से दूसरे स्कूल में स्थानांतरण किया गया था. उन्होंने स्थानांतरित स्कूल में योगदान भी दे दिया था. इसके बावजूद विभाग ने नवंबर माह में दोबारा उनका स्थानांतरण करते हुए उन्हें पूर्व के स्कूल में पदस्थापित कर दिया.
 
झारखंड हाईकोर्ट

Ranchi News: धनबाद की शिक्षिका शालिनी सिन्हा के दोबारा स्थानांतरण पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. हाइकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश भी दिया है. 

इसे भी पढ़ें:

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन ने अदालत को बताया कि शालिनी सिन्हा का पहले धनबाद जिले के एक स्कूल से दूसरे स्कूल में स्थानांतरण किया गया था. उन्होंने स्थानांतरित स्कूल में योगदान भी दे दिया था. इसके बावजूद विभाग ने नवंबर माह में दोबारा उनका स्थानांतरण करते हुए उन्हें पूर्व के स्कूल में पदस्थापित कर दिया.

 

अधिवक्ता मनोज टंडन ने कोर्ट को बताया गया कि एक बार स्थानांतरण आदेश प्रभावी होने और संबंधित स्कूल में योगदान देने के बाद उसी शिक्षिका का दोबारा स्थानांतरण करना उचित नहीं है. उनकी ओर से  विभाग के नए स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाने की मांग गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही