Search

 
 
 

Ranchi News: DRM ऑफिस में बनेगा हाईटेक कमांड सेंटर, 15 करोड़ होंगे खर्च

Ranchi News: रांची रेल मंडल के यात्रियों का सफर अब अधिक सुगम होगा. इसके लिए हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय में 15 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक 'एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र' बनाने जा रहा है. यह अकेला सेंटर रांची रेल मंडल के सभी 55 स्टेशनों की निगरानी करेगा.
 
डीआरएम ऑफिस, रांची

Ranchi News: रांची रेल मंडल के यात्रियों का सफर अब अधिक सुगम होगा. इसके लिए हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय में 15 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक 'एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र' बनाने जा रहा है. यह अकेला सेंटर रांची रेल मंडल के सभी 55 स्टेशनों की निगरानी करेगा. इसका निर्माण कार्य मानसून के बाद शुरू होगा. यह प्रोजेक्ट अगले 18 महीनों में पूरा होगा.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कमांड सेंटर से आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. अब स्टेशनों पर ट्रेनों की लाइव लोकेशन की सटीक जानकारी मिलेगी. ट्रेन लेट होने या रूट बदलने की सूचना डिस्प्ले बोर्ड पर तुरंत दिखेगी. इससे यात्रियों को स्टेशन पर परेशान नहीं होना पड़ेगा. इसके साथ ही रांची रेल मंडल के सभी 55 स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी इसी सेंटर से होगी. इससे स्टेशन परिसर में यात्रियों और खासकर महिलाओं की सुरक्षा मजबूत होगी.

इसे भी पढ़ें: 

यात्रियों की शिकायतों का निपटारा भी अब तेजी से होगा. रेल मदद ऐप और सोशल मीडिया से आने वाली शिकायतों पर यह सेंटर सीधी नजर रखेगा. समस्याओं को तुरंत संबंधित अधिकारियों तक भेजकर हल कराया जाएगा. किसी भी आपात स्थिति या तकनीकी खराबी के समय राहत कार्य बिना देरी शुरू हो सकेंगे. इससे रेल संचालन में रुकावट कम होगी और यात्रियों का सफर सुरक्षित बनेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही