Search

 
 
 

Railway News : धनबाद से कोयंबटूर के लिए चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, परिचालन 22 अगस्त से

Dhanbad News : रेलवे ने धनबाद और कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. धनबाद से ट्रेन का परिचालन 22 अगस्त से शुरू होगा और प्रत्येक शनिवार को चलेगी.
 
फाइल फोटो.

Dhanbad News : रेलवे ने धनबाद और कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन गोमो, गया, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुडूर, काठपाडी, जोलारपेट्टाई व ईरोड के रास्ते चलेगी. धनबाद से ट्रेन का परिचालन 22 अगस्त से शुरू होगा और प्रत्येक शनिवार को चलेगी. वहीं, कोयंबटूर से इसका 25 अगस्त से शुरू होगा और प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


ट्रेन संख्या 22363 धनबाद-कोयंबत्तूर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को धनबाद से शाम 4:10 बजे रवाना होगी. यह 4:40 बजे गोमो, 5:00 बजे पारसनाथ, 5:23 बजे हजारीबाग रोड और 6:02 बजे कोडरमा पहुंचेगी. इसके बाद शाम 7:30 बजे गया, रात 8:21 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 8:40 बजे डेहरी ऑन सोन, 8:56 बजे सासाराम, 9:30 बजे भभुआ रोड और रात 10:40 बजे डीडीयू पहुंचेगी. इसके बाद विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए ट्रेन सोमवार को शाम 6:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी.


वापसी में ट्रेन संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को सुबह 7:50 बजे कोयंबटूर से खुलेगी और उपर्युक्त स्टेशनों से होते हुए धनबाद पहुंचेगी. 


22 कोच की होगी अमृत भारत एक्सप्रेस

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे. इनमें 8 स्लीपर, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, एक पेंट्रीकार व दो एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं. नई ट्रेन के शुरू होने से धनबाद समेत झारखंड, बिहार और दक्षिण भारत के बीच रेल यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही