Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश : पंजाब से आये पर्यटकों का हुड़दंग, पत्थरबाजी की, तलवारें लहराईं, लोगों को पीटा

Shimla : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से सिख पर्यटकों द्वारा हुड़दंग मचाये जाने की खबर आयी है. उपद्रव किये जाने का वीडियो वायरल हुआ है. जानकारी के अनुसार यहां श्री मणिकर्ण साहिब में कल रात पंजाब से आये कुछ पर्यटकों ने पत्थरबाजी की, तलवारें लहराईं और लाठी-डंडे बरसाये. पर्यटकों की गुंडागर्दी के बाद से इलाके में दहशत कायम है. इसे भी पढ़ें : राबड़ी">https://lagatar.in/bjp-said-on-cbi-raid-on-rabri-devis-residence-pay-as-you-do-truth-will-come-out-soon/">राबड़ी

देवी के आवास पर CBI रेड पर बोली बीजेपी, जैसी करनी वैसी भरनी, जल्द सच्चाई आयेगी सामने

सड़क पर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया

जानकारी के अनुसार पत्थरबाजी में कुछ स्थानीय लोगों के घरों के शीशे तक टूट गये. सड़क पर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया. खबर है कि इस दौरान जो कोई भी हुड़दंग मचा रहे पर्यटकों के सामने आया, उसे भी उन लोगों ने पीट दिया. स्थानीय लोगों की मानें तो ये लोग बाइक पर यहां पहुंचे थे. सभी बाइक पर पंजाब के नंबर थे. जैसी कि जानकारी सामने आयी है, उसके अनुसार रविवार देर रात 12 बजे अचानक इन लोगों ने पत्थरबाजी करना शुरू कर दी. लोग जब हो-हल्ला सुन कर बाहर आये तो देखा कि कुछ सिख युवक सरेआम तलवारें लहरा रहे थे. उनकी गुंडागर्दी देख लोग डर के मारे अपने-अपने घरों में घुस गये. इसे भी पढ़ें : नौसेना">https://lagatar.in/navy-commanders-meeting-for-the-first-time-today-on-ins-vikrant-rajnath-singh-to-attend/">नौसेना

कमांडरों की बैठक पहली बार आज INS विक्रांत पर, राजनाथ सिंह शामिल होंगे

किसी ने सिख पर्यटकों की गुंडागर्दी का वीडियो बना लिया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे लोग रास्ते से जा रहे लोगों को भी मार रहे थे. किसी ने सिख पर्यटकों की गुंडागर्दी का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया. खबर है कि पुलिस वीडियो की मदद से आरोपी युवकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. मामले की जांच जारी है. कुल्लू में लगातार पर्यटकों की गुंडागर्दी बढ़ रही है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में दहशत माहौल है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है. रविवार को मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर पर भी पर्यटकों ने दबंगई दिखाई थी. पंजाब से आये टूरिस्ट ने ग्रीन टैक्स देने से मना करते हुए हंगामा मचाया था.

पंजाब के डीजीपी ने हिमाचल डीजी से बात की

जानकारी के अनुसार घटना का वीडियो सामने आने के बाद पंजाब के डीजीपी ने हिमाचल के पुलिस प्रमुख संजय कुंडू से बात की. डीजी संजय कुंडू ने कहा कि मणिकर्ण साहिब में बीती रात और सुबह हुई घटनाओं को लेकर किसी के बहकावे में न आयें. यहां सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत है. इत क्रम में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मणिकर्ण साहिब में हालात काबू में हैं. लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांति बनाए रखें. कहा कि मामले की जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही