Lagatar desk : बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज और हिमांशी एक बार फिर सुर्खियों में है. करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हुए दोनों सितारों के बीच अब सोशल मीडिया पर जुबानी जंग देखने को मिल रही है. विवाद की शुरुआत हिमांशी के एक पॉडकास्ट में दिए बयान के बाद हुई, जिसके बाद आसिम ने सोशल मीडिया पर कई गंभीर दावे किए.
हाल ही में हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट
पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने और आसिम रियाज के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों के अलग-अलग धार्मिक विचार और मान्यताएं उनके ब्रेकअप की प्रमुख वजहों में से एक थीं.
हिमांशी के मुताबिक, आसिम उन्हें अपने धर्म के बारे में समझाते थे और उसकी अच्छी बातों को जानने के लिए कहते थे. हालांकि, हिमांशी अपने धार्मिक विश्वास से समझौता नहीं करना चाहती थीं. उन्होंने साफ किया कि वह इसे सीधे तौर पर धर्म परिवर्तन नहीं कहेंगी, लेकिन दोनों के बीच इस मुद्दे को लेकर मतभेद जरूर थे.
आसिम ने सोशल मीडिया पर किया पलटवार
हिमांशी के बयान सामने आने के बाद आसिम रियाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई पोस्ट किए. उन्होंने दावा किया कि ब्रेकअप के कुछ समय बाद हिमांशी ने खुद उनसे दोबारा रिश्ते को लेकर संपर्क किया था.आसिम ने कहा कि अगर उनका रिश्ता इतना खराब था और इसकी वजह से हिमांशी को परेशानी हो रही थी, तो उन्होंने दोबारा उनसे संपर्क क्यों किया.
आसिम ने यह भी दावा किया कि उनके पास हिमांशी के कथित मैसेज के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर वह उन्हें सार्वजनिक कर सकते हैं.इसके अलावा आसिम ने अपने करियर को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पहचान और करियर खुद बनाया है और इसमें किसी दूसरे व्यक्ति का योगदान नहीं है.
पारस छाबड़ा पर भी भड़के आसिम
इस विवाद में आसिम रियाज ने पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा को भी निशाने पर लिया. उन्होंने पुराने रिश्ते से जुड़ी निजी बातों को सार्वजनिक रूप से चर्चा का विषय बनाए जाने पर नाराजगी जताई.आसिम ने पारस पर निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को गॉसिप का हिस्सा बनाने का आरोप लगाया और कहा कि सालों पुराने रिश्ते को लेकर इस तरह चर्चा करना सही नहीं है.
हिमांशी ने शेयर की मां काली की तस्वीर
आसिम के पोस्ट के बीच हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां काली की एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने एक संदेश भी लिखा, जिसमें एक ऐसी महिला की बात की गई जो मुश्किलों के बावजूद झुकती नहीं और खुद को फिर से खड़ा करती है.हिमांशी की इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स आसिम के बयानों से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर आसिम का नाम नहीं लिया.

