Search

 
 
 

हिमांशु हत्याकांड : दो और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी सलाखों के पीछे

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे दो और आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है. इस तरह अब तक 16 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में इस बात की जानकारी दी.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur :  जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे दो और आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है. इस तरह अब तक 16 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में इस बात की जानकारी दी.

 

Uploaded Image

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में राघवेंद्रकुमार उर्फ रविंद्र कुमार उर्फ घेरे (40) और गणेश मछुवा (34) शामिल है. पूछताछ के दौरान गणेश मछुवा की निशानदेही पर पुलिस ने हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और फरार कराने में इस्तेमाल किए गए टीवीएस एक्टिवा स्कूटी को भी बरामद कर लिया है.

 

सिटी एसपी ने बताया कि 27 जून की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के पास हिमांशु सिंह पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल हिमांशु की बाद में मौत हो गई थी. घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया.

 

एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी की. इसी जांच के दौरान पुलिस को दोनों फरार आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली. जांच में यह भी सामने आया कि गणेश मछुवा ने मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा, राहुल दुबे और राघवेन्द्र उर्फ घेरे को घटना के बाद छिपाने और फरार कराने में अहम भूमिका निभाई थी.

 

पुलिस के अनुसार, गणेश मछुवा का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी है. वह अवैध शराब से जुड़े दो मामलों में जेल जा चुका है. सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि अब इस हत्याकांड के सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. पुलिस जांच लगभग पूरी हो चुकी है. जल्द ही अदालत में मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी. सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही