Search

 
 
 

हिमांशु सिंह हत्याकांडः जमशेदपुर के सीसीआर DSP मनोज ठाकुर पर कार्रवाई की अनुशंसा

जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में हुई हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में सीसीआर के डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई होगी. जमशेदपुर सिटी एसपी की रिपोर्ट के आधार पर रांची जोन के आईजी सह एडीजी सीआइडी ने इसकी अनुशंसा पुलिस मुख्यालय से की है. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सरकार को अनुशंसा भेज दी है.
 
झारखंड की खबरें
  • - सिटी एसपी की रिपोर्ट पर पुलिस मुख्यालय ने सरकार को भेजी अनुशंसा

Ranchi: जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में हुई हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में सीसीआर के डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई होगी. जमशेदपुर सिटी एसपी की रिपोर्ट के आधार पर रांची जोन के आईजी सह एडीजी सीआइडी ने इसकी अनुशंसा पुलिस मुख्यालय से की है. सूत्रों के मुताबिक, एडीजी के मंतव्य के बाद पुलिस मुख्यालय ने सरकार को अनुशंसा भेज दी है.


सूत्रों ने बताया कि डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने न ही समय पर कार्रवाई  की और न ही समय पर घटनास्थल पर पहुंचे. उनके पर्यवेक्षण में कमी रही, इस कारण घटना हुई.


उल्लेखनीय है कि घटना के बाद जमशेदपुर पुलिस की आलोचना और लोगों के गुस्से को देखते हुए सरकार ने वहां के एसएसपी और सरायकेला के एसपी का हटा दिया था. इससे पहले एक थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था.


गौरतलब है कि चार दिन पहले हिमांशु सिंह अपने दोस्त के साथ डीडी बार में था. वहां कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी की. हिमांशु सिंह व उसके दोस्त ने इसका विरोध किया. जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गयी.


बार में हुई मारपीट की घटना के बाद जब हिमांशु सिंह भाग कर बाहर निकले तो वह पुलिस के वैन में छिप गए. इसके बाद हमलावरों ने वैन से निकाल कर उसके साथ मारपीट की और पेट में चापड़ से वार किया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.


घटना के बाद पुलिस हमले में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के खिलाफ दो लाख के इनाम की घोषणा की गई है. इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सतर्कता बरत रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही