Search

 
 
 

हिमंत बिस्वा सरमा पुरी पहुंचे. कहा, राहुल गांधी भगवान नहीं हैं, पासपोर्ट पेश करने की चुनौती दी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज बुधवार को पुरी पहुंचे. यहां उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की की. इससे पहले भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर राहुल गांधी को घेरा. कहा कि दूसरों के घर पर पत्थर फेंकने से पहले राहुल गांधी को यह जान लेना चाहिए कि उनका अपना घर शीशे का बना है,
 

Bhubaneswar : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज बुधवार को पुरी पहुंचे. यहां उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की की. इससे पहले भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर राहुल गांधी को घेरा.

 

 

 

दरअसल  कांग्रेस नेता ने उन पर अपने राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों को परेशान करने के लिए राज्य की शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने सरमा को देश  का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा था कि कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ खड़ी है.

 

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया है कि असम के सीएम की पत्नी के पास कई पासपोर्ट और विदेशी संपत्तियां हैं. असम के मुख्यमंत्री ने उनके आरोपों को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया है.

 

राहुल गांधी की टिप्पणी पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सरमा ने स्पष्ट किया कि न तो उनके पास और न ही परिवार के किसी सदस्य के पास गोल्डन वीजा है. कहा कि राहुल गांधी पागल व्यक्ति हैं.

 

राहुल गांधी को मीडिया के सामने अपना पासपोर्ट पेश करने की चुनौती देते हुए कहा कि वे अपना और अपने परिवार के सदस्यों का पासपोर्ट लेकर आयेंगे. कहा कि  दूसरों के घर पर पत्थर फेंकने से पहले राहुल गांधी को यह जान लेना चाहिए कि उनका अपना घर शीशे का बना है,

 

राहुल मीडिया को बताये कि कौन किस देश का दौरा कर रहा है. हिमंत बिस्वा सरमा यह भी कहा कि राहुल गांधी भगवान नहीं हैं. कहा कि अगर वे उन पर(राहुल गांधी) आरोप लगाएं तो क्या वह उन पर जांच के लिए तैयार होंगे?  

 

पत्रकारों द्वारा खेडा को एक सप्ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत देने के तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बारे में पूछे जाने पर,कहा कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही