Search

 
 
 

हिंदी कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में पिरोती है : डीसी मंजूनाथ

Ranchi News : उपायुक्त ने कहा कि हिंदी कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक पूरे देश को एक सूत्र में पिरोती है. यह केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और भावात्मक एकजुटता की सशक्त अभिव्यक्ति है.
 
हिंदी दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त

Ranchi News : आज हिंदी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में दर्जनों कवियों, बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

उपायुक्त ने कहा कि हिंदी कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक पूरे देश को एक सूत्र में पिरोती है. यह केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और भावात्मक एकजुटता की सशक्त अभिव्यक्ति है.


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और माल्यार्पण से हुआ. उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. संचालन उप निदेशक, राजभाषा रविशंकर मिश्रा ने किया. 

 

मातृभाषा में पढ़ाई से वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा

उपायुक्त ने कहा कि मातृभाषा में अध्ययन और पठन-पाठन से किशोरों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि एआई (AI) के दौर में मौलिक सोच और भाषा की समृद्धि बनाए रखना बड़ी चुनौती है. ऐसे में हिंदी को केवल साहित्य और संवाद तक सीमित न रखकर विज्ञान, नवाचार, शोध और रोजगार से जोड़ने की जरूरत है.

 

उन्होंने हिंदी के संरक्षण के साथ-साथ उसके आधुनिक और व्यावहारिक उपयोग को बढ़ाने की आवश्यकता बताई. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया.


कवि सम्मेलन में 10 कवियों ने सुनाईं रचनाएं

कार्यक्रम के बाद कवि सम्मेलन हुआ. इसमें डॉ. जंगबहादुर पांडेय, डॉ. राजश्री जयंती, डॉ. सुरिंदर कौर नीलम, नसीर अफसर, नरेश कुमार बंका, शालिनी नायक, सदानंद सिंह यादव, सूरज श्रीवास्तव, डॉ. रजनी शर्मा ‘चन्दा’ और डॉ. विनोद सिंह गहरवार ने अपनी रचनाओं का भावपूर्ण पाठ किया. कवियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिया.

 

कार्यक्रम का समापन दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त के सचिव रविंद्र कुमार गगराई के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.
इस अवसर पर SDO सदर कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, उप परिवहन आयुक्त अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक सुमन सहित आयुक्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही