Search

 
 
 

रामायण के मेकर्स पर बरसी हिंदू जनजागृति समिति,बोली- दूसरे भाग में बदलाव नहीं हुआ तो होगा देशव्यापी विरोध

Lagatar Desk : हिंदू जनजागृति समिति (HJS) के राज्य संयोजक सुनील घनवट और अन्य पदाधिकारियों ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' पर कड़ी आपत्ति जताई है,और फिल्म के बहिष्कार की अपील की है और दूसरे भाग में बदलाव न होने पर देशव्यापी विरोध की चेतावनी दी है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब इसी बीच हिंदू जनजागृति समिति (HJS) ने फिल्म को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है. संगठन का आरोप है कि यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है, रावण को महिमामंडित करती है, और भगवान राम व लक्ष्मण को उस रूप से अलग दिखाती है, जैसा कि उन्हें पारंपरिक रूप से दिखाया जाता रहा है.

 

 

 

हिंदू जनजागृति समिति (HJS) के राज्य संयोजक सुनील घनवट और अन्य पदाधिकारियों ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' पर कड़ी आपत्ति जताई है,और फिल्म के बहिष्कार की अपील की है और दूसरे भाग में बदलाव न होने पर देशव्यापी विरोध की चेतावनी दी है.

 

रावण का चित्रण

संगठन का आरोप है कि फिल्म में रावण को गरीबों को सोने के घर देने वाले और शोषितों के रक्षक के रूप में दिखाकर उसका महिमामंडन किया गया है, जिसे उन्होंने कम्युनिस्ट एजेंडा बताया. शूर्पणखा के पति विद्युत्जिह्व की हत्या से जुड़े प्रसंग और सीता स्वयंवर में रावण की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए गए हैं.

 

राम, लक्ष्मण और सीता का चित्रण

HJS ने दावा किया है कि भगवान राम और लक्ष्मण को रावण की सेना से भागते हुए दिखाकर उनके पराक्रम को कमतर किया गया है, जबकि सीता को राक्षसों से लड़ते हुए और हरण के समय शांत दिखाने का विरोध किया गया है.

 

CBFC पर सवाल

संगठन ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) पर हिंदू धार्मिक भावनाओं के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया और धार्मिक ग्रंथों से जुड़ी फिल्मों को मंजूरी देने से पहले विद्वानों से परामर्श करने की मांग की.

 

 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही