Search

 
 
 

एलन मस्क के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा, भारत Banana Republic नहीं, नेतृत्व का सम्मान करें

National News : श्री माधव ने कहा कि एलन मस्क एक ऐसे बड़े देश के साथ डील कर रहे हैं. जिसके नेतृत्व का दुनिया भर में सम्मान किया जाता है. सलाह दी कि Elon Musk को भी इस देश और इसके नेतृत्व का सम्मान करना चाहिए.
 
भाजपा ने एलन मस्क के आरोपों को नकारा

National News :  भाजपा ने SpaceX के संस्थापक और CEO एलन मस्क केआरोपों पर पलटवार किया है. भाजपा नेता राम माधव ने,  एलन मस्क के इन आरोपों पर कि भारत में स्टारलिंक की सैटकॉम सेवाओं को रोका जा रहा है, कहा, एलन मस्क को यह याद रखना चाहिए कि उनका सामना किसी बनाना रिपब्लिक (कमजोर या अस्थिर देश) से नहीं हो रहा है.

 

VIDEO | Delhi: On US business tycoon Elon Musk's allegations that Starlink's satcom services are being blocked in India, BJP leader Ram Madhav says, "Elon Musk must remember that he is not dealing with a banana republic. He is dealing with a big country whose leadership is respected globally. He should also be respectful towards this country and its leadership..." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd) #Delhi

— Press Trust of India (@PTI_News) October 9, 2026

 

श्री माधव ने कहा कि एलन मस्क एक ऐसे बड़े देश के साथ डील कर रहे हैं. जिसके नेतृत्व का दुनिया भर में सम्मान किया जाता है. सलाह दी कि Elon Musk को भी इस देश और इसके नेतृत्व का सम्मान करना चाहिए. 

 

 

राम माधव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी घेरा,  कहा कि कांग्रेस उसके नेता पहले एलन मस्क के स्टारलिंक को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते थे, वे अब अचानक मस्क के समर्थन में उतर आये हैं

 

इससे पहले केंद्र सरकार ने एलन मस्क के उस सोशल मीडिया पोस्ट को नकार दिया, जिसमे उन्होंने भेदभाव बरतने का आरोप लगाया था. संचार मंत्रालय ने एलन मस्क के इस दावे को बेबुनियाद और गलत धारणा पर आधारित करार दिया कि   भारत में Starlink को कुछ बड़े कारोबारी(भारतीय) समूहों द्वारा रोका जा रहा है. 

 

मंत्रालय के अनुसार केंद्र सरकार ने सैटेलाइट संचार सेवाओं समेत सभी दूरसंचार सेवाओं के लिए निष्पक्ष और भेदभावरहित व्यवस्था लागू की है. नियमानुसार गैर-भूस्थिर उपग्रह कक्षा आधारित संचार सेवाओं के लिए तीन कंपनियों को Global Mobile Personal Communication by Satellite सेवाओं के लिए दूरसंचार लाइसेंस प्रदान किये गये हैं.

 

इस क्रम में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी पर दोहरा रुख अपनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने याद दिलाया कि  पिछले साल स्टारलिंक के भारत आने की सुगबुगाहट थी, तब कांग्रेस इसके विरोध में उतर आयी थी.

 

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने उस समय राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी उठाई थीं,  कहा कि अब कांग्रेस मस्क के बयानों  का समर्थन कर राजनीति कर रही है. तेजस्वी सूर्या ने  आरोप लगाया कि  विपक्षी  नेता प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने के लिए कंपनी का समर्थन कर रहे हैं.   

 

   

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही