Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हॉकी इंडिया के 100 साल पूरे, झारखंड के सभी जिलों में 7 नवंबर को महिला व पुरुष हॉकी प्रतियोगिता

Ranchi: हॉकी इंडिया के 100वें स्थापना वर्ष के अवसर पर पूरे देश में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में झारखंड के सभी 24 जिलों में भी 7 नवंबर 2025 को महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.


हॉकी झारखंड ने बताया कि यह आयोजन पूरे भारत के 28 राज्यों के 625 जिलों में एक साथ किया जाएगा. इसके लिए हॉकी इंडिया की ओर से प्रत्येक जिला इकाई को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है.


कार्यक्रम सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा. प्रतियोगिता के आयोजन की तस्वीरें, बैनर और पोस्टर की जानकारी हॉकी झारखंड को भेजनी होगी. साथ ही  प्रत्येक जिला इकाई को अपने जिले के आयोजन स्थल, महिला और पुरुष टीमों की सूची और खिलाड़ियों की पूरी जानकारी 19 अक्टूबर 2025 तक हॉकी झारखंड के ईमेल पर भेजनी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही