Search

 
 
 

Hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित, हरमनप्रीत होगे कप्तान

हॉकी इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड में 15 से 30 अगस्त तक होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए 20 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है. टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे. टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है.
 

Lagatar Desk: हॉकी इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड में 15 से 30 अगस्त तक होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए 20 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है. टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे. टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है. 

 

टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि चुनी गई टीम काफी संतुलित टीम है. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि 1975 (वर्ल्ड कप जीत) के बाद भारतीय टीम को इतिहास में अपना एक नया अध्याय लिखने का मौका है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

भारत को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है. भारत के सभी पूल मैच नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में नीदरलैंड में होंगे. भारत अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ15 अगस्त को करेगा, इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ेंगा. 

 

पेरिस ओलंपिक में भारत को लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाने वाले हरमनप्रीत सिंह टीम के कप्तान होंगे. वहीं तोक्यो ओलंपिक 2020 में 41 साल का इंतजार खत्म करके भारत को कांसा दिलाने वाले मनप्रीत सिंह मिडफील्ड की रीढ होंगे.


आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन भारतीय टीम अब तक सिर्फ एक बार 1975 के कुआलालंपुर में हुए विश्व कप में स्वर्ण जीत सकी है. वहीं, बार्सीलोना में 1971 में कांस्य और एम्सटर्डम में 1973 में रजत पदक जीता था. पिछली बार भुवनेश्वर में हुए 2023 विश्व कप में मेजबान भारत नौवें स्थान पर रहा था. 

 

विश्व कप के लिए भारतीय टीम:

गोलकीपर : मोहित एचएस, सूरज करकेरा
डिफेंडर : जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच
मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा और विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड : दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही