Search

 
 
 

किडजैपी स्कूल में उड़े गुलाल: नन्हे मुन्नों ने रंगों और संगीत के साथ मनाया होली का जश्न

राजधानी के प्रतिष्ठित प्ले स्कूल 'किडजैपी' में रंगों का त्योहार होली बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. स्कूल परिसर में आयोजित इस रंगोत्सव में न सिर्फ बच्चे, बल्कि शिक्षक भी पूरी तरह मस्ती के रंग में सराबोर नजर आए.
 

Ranchi : राजधानी के प्रतिष्ठित प्ले स्कूल 'किडजैपी' में रंगों का त्योहार होली बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. स्कूल परिसर में आयोजित इस रंगोत्सव में न सिर्फ बच्चे, बल्कि शिक्षक भी पूरी तरह मस्ती के रंग में सराबोर नजर आए.

 

रंगों और ठुमकों से सजा परिसर


चेहरे और ड्रेस पर पड़ते सतरंगी गुलाल और बैकग्राउंड में बजते होली के गीतों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जब संगीत की धुन पर ठुमके लगाए, तो वहां मौजूद हर शख्स मंत्रमुग्ध हो गया. रंगों और अबीर के साथ खेलते ये नन्हे फरिश्ते वाकई अद्भुत छटा बिखेर रहे थे.

 

 

त्योहारों से मिलती है एकता की शिक्षा: प्रिंसिपल

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल आरती भादुड़ी ने हमारे सहयोगी रिया किसपोट्टा से खास बातचीत की. उन्होंने त्योहारों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमारे लिए हर त्योहार खास है. हम अपने स्टूडेंट्स को हर धर्म के त्योहार का सम्मान करना सिखाते हैं. किडजैपी में जितनी धूमधाम से होली मनाई जाती है, उतने ही उत्साह से हम ईद और क्रिसमस भी सेलिब्रेट करते हैं.

 

 

 

रंगों से ही शुरू होती है जीवन की पहली शिक्षा

बता दें प्रिंसिपल ने एक बेहद खूबसूरत बात साझा करते हुए कहा कि होली सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि बच्चों के लिए शिक्षा का जरिया भी है. उन्होंने बताया कि बच्चों को शुरुआती दौर में सबसे पहले रंगों का ज्ञान ही दिया जाता है. ऐसे में रंगों के इस त्योहार को बच्चों से बेहतर और कौन समझ सकता है?

 

रंग और संगीत का संगम फिजाओं में घुली मस्ती 

किडजैपी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में डांस, म्यूजिक और गुलाल का ऐसा संगम दिखा जिसने पूरे परिसर को सतरंगी बना दिया. बच्चों की हंसी और उनकी मासूम शरारतों ने इस होली सेलिब्रेशन को यादगार बना दिया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही