Search

 
 
 

गृह विभाग ने 854 झारखंड आंदोलनकारियों की 37वीं सूची की जारी

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड आंदोलनकारियों की 37वीं सूची जारी कर दी है. इस सूची में 854 आंदोलनकारियों को चिह्नित कर शामिल किया गया है. ये आंदोलनकारी राज्य के 10 जिलों बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी, रांची और सरायकेला के रहने वाले हैं.
 

Ranchi :  गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड आंदोलनकारियों की 37वीं सूची जारी कर दी है. इस सूची में 854 आंदोलनकारियों को चिह्नित कर शामिल किया गया है. ये आंदोलनकारी राज्य के 10 जिलों बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी, रांची और सरायकेला के रहने वाले हैं.

 

जामताड़ा और देवघर में सबसे अधिक आंदोलनकारी 

जारी सूची के अनुसार, जामताड़ा जिले में सबसे अधिक 306 आंदोलनकारी चिह्नित हुए हैं. जबकि देवघर में 271 आंदोलनकारियों की पहचान की गई है. वहीं, बोकारो जिले में सबसे कम केवल एक आंदोलनकारी को चिह्नित किया गया है.

 

चिह्नित आंदोलनकारियों का जिलावार ब्यौरा

- जामताड़ा :  306

- देवघर : 271 

- धनबाद : 77 

- गिरिडीह : 58 

- दुमका : 52 

- सरायकेला :  40

- गोड्डा : 26 

- रांची : 18 

- खूंटी : 05 

- बोकारो : 01 

- कुल :  854 

 

डीसी करेंगे सुविधाएं सुनिश्चित

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि चिह्नित किए गए आंदोलनकारियों को संकल्प के प्रावधानों के अनुरूप सुविधाएं संबंधित जिले के डीसी द्वारा प्रदान की जाएंगी.

 

डीसी को यह भी सख्त निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में किसी एक आंदोलनकारी या उनके आश्रितों को दोबारा देय सुविधाएं प्रदान न हों.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही