Search

 
 
 

हनी सिंह का नया गाना कासा टुपका ने मचाया तहलका,तेरी वोडका कहां गई... इस लाइन ने खींचा ध्यान

Lagatar Deak :गाने की एक लाइन तेरी वोडका कहां गई, क्या हुआ, बिकी नहीं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कई फैंस इस लाइन को रैपर बादशाह और उनके वोडका ब्रांड से जोड़कर देख रहे हैं.इसके बाद हनी सिंह और बादशाह के बीच पुरानी रैप राइवलरी को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं
 
फाइल फोटो

Lagatar Deak : रैपर हनी सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं. उनका लेटेस्ट ट्रैक कासा टुपका रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है. गाना फिलहाल यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है.

 

 

तेरी वोडका कहां गई…लाइन ने खींचा ध्यान

गाने की एक लाइन तेरी वोडका कहां गई, क्या हुआ, बिकी नहीं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कई फैंस इस लाइन को रैपर बादशाह और उनके वोडका ब्रांड से जोड़कर देख रहे हैं.इसके बाद हनी सिंह और बादशाह के बीच पुरानी रैप राइवलरी को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, गाने की इस लाइन को लेकर हनी सिंह की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है.

 

 

सुनने को मिली ओल्ड हनी सिंह वाली वाइब

कासा टुपका में हनी सिंह का वही पुराना म्यूजिक स्टाइल, एनर्जी और दमदार बीट्स सुनने को मिल रहे हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं. यही वजह है कि गाने को लेकर उनके पुराने फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

 

इस ट्रैक में हनी सिंह के साथ प्रियांशी नजर आ रही हैं, जबकि गाने के बोल होमी दिल्लीवाला ने लिखे हैं. म्यूजिक और हनी सिंह की परफॉर्मेंस को लेकर भी सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

 

51 गौरवशाली दिन के गानों से भी बटोर रहे सुर्खियां

हनी सिंह इन दिनों अपने एल्बम 51 गौरवशाली दिन’ को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं. एल्बम के गाने चिलगम और सवाल पूछड़ी भी यूट्यूब पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही