Search

 
 
 

Giridih News: BJP कार्यकर्ताओं का सम्मान, निर्भय शाहाबादी बोले- संगठन हमारी शक्ति, राष्ट्रसेवा हमारा संकल्प

Giridih News: निर्भय शाहाबादी ने कहा कि यह सम्मान केवल किसी पद पर आसीन कार्यकर्ता का नहीं, बल्कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के भाव का सम्मान है.
 
कार्यकर्ताओं को सम्मान

Giridih News: गिरिडीह महानगर के गिरिडीह एवं पचंबा मंडल के पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं का रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया. 

इसे भी पढ़ें: 

निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया.

 

इस मौके पर निर्भय शाहाबादी ने कहा कि यह सम्मान केवल किसी पद पर आसीन कार्यकर्ता का नहीं, बल्कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के भाव का सम्मान है. 

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपने समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं की शक्ति पर खड़ा है. प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ समाज और संगठन की सेवा में निरंतर योगदान दे रहा है.

 

उन्होंने कहा, “संगठन हमारी शक्ति है, कार्यकर्ता हमारी पहचान और राष्ट्रसेवा हमारा संकल्प है. हम सभी मिलकर संगठन को और मजबूत करते हुए राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे.”

 

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सिंकू सिन्हा, गिरिडीह पचंबा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, संजीत सिंह पप्पू, संजय सिंह, अनिल मिश्रा, सुधीर यादव, शक्ति कुमार, टिंकू सिन्हा,महिला नेत्री गुड़िया देवी,पिंकी सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही