Search

 
 
 

हूल दिवस : भाजपा नेताओं ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, शहीदों के संघर्ष को प्रेरणा बताया

हूल दिवस के अवसर पर रांची के मोराबादी स्थित सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने माल्यार्पण कर वीर शहीदों को नमन किया.
 

Ranchi :   हूल दिवस के अवसर पर रांची के मोराबादी स्थित सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने माल्यार्पण कर वीर शहीदों को नमन किया.

 

इस मौके पर नेताओं ने कहा कि संथाल हूल के महानायक सिदो-कान्हू का साहस, संघर्ष और बलिदान हमेशा देश और समाज को प्रेरणा देता रहेगा. उन्होंने कहा कि इन वीरों ने अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया.

 

नेताओं ने कहा कि हूल दिवस हमें वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है. उन्होंने लोगों से समाज और देश के हित में मिलकर काम करने तथा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही