Search

 
 
 

दुबई में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई मिनीबस, कई भारतीय कामगारों की मौत

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई भारतीय कामगारों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब सड़क के बीचों-बीच तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रक अचानक रुक गया और पीछे से आ रही मिनीबस उससे जा टकराई.
 

Lagatar Desk: संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई भारतीय कामगारों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब सड़क के बीचों-बीच तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रक अचानक रुक गया और पीछे से आ रही मिनीबस उससे जा टकराई.

 


दुबई पुलिस के यातायात विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रक सड़क पर अचानक रुक गया था. उन्होंने कहा कि मिनीबस चालक ने कथित तौर पर समय रहते वाहन पर ध्यान नहीं दिया और सुरक्षित दूरी बनाए रखने में विफल रहा, जिसके चलते बस ट्रक के पीछे जा भिड़ी.

 

 

हादसे में कई भारतीय कामगारों की मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित भारतीयों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

 


भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा, “दुबई में हुए इस दुखद सड़क हादसे से हमें गहरा दुख है, जिसमें कई भारतीय कामगारों की जान चली गई. हमारे अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल भारतीयों से मुलाकात की है और वे हर संभव मदद एवं सहयोग देने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रहे हैं.” भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी प्रार्थनाएं और सहानुभूति पीड़ित परिवारों के साथ हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही