Search

 
 
 

लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

लोहरदगा जिले के नेशनल हाईवे-143A पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. कुड़ू-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर टाटी पानी टंकी के पास बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Lohardaga : लोहरदगा जिले के नेशनल हाईवे-143A पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. कुड़ू-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर टाटी पानी टंकी के पास बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, कुड़ू थाना क्षेत्र के दोबा गांव निवासी अनुप उरांव और अंकित उरांव, कैरो थाना क्षेत्र की पिंकी उरांव को बाइक से लोहरदगा की ओर ले जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

 

दो की मौके पर मौत, एक की हालत नाजुक

हादसे में अनुप उरांव और पिंकी उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, अंकित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया.

 

ग्रामीणों की तत्परता, बोलेरो चालक पुलिस के हवाले

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बोलेरो को रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही