Search

 
 
 

Palamu News: होटल संचालक पर कैंची से हमला, प्राथमिकी दर्ज

शहर के मुख्य डाकघर के समीप स्थित होटल संचालक उग्रसेन पर सोमवार दोपहर एक अज्ञात युवक ने कैंची से हमला कर दिया. हमले में उनके दोनों हाथों में चोट लगी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
 

Palamu: शहर के मुख्य डाकघर के समीप स्थित होटल संचालक उग्रसेन पर सोमवार दोपहर एक अज्ञात युवक ने कैंची से हमला कर दिया. हमले में उनके दोनों हाथों में चोट लगी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

इसे भी पढ़ें: 

घायल उग्रसेन ने बताया कि सोमवार दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा और कुछ खाद्य सामग्री पार्सल कराने को कहा. पार्सल तैयार होने के बाद उसने पैसे देने से इनकार करते हुए बाद में भुगतान करने की बात कही. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

 

उग्रसेन के अनुसार विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अचानक कैंची निकालकर उनपर हमला कर दिया. बचाव के दौरान कैंची उनके दोनों हाथों में लग गई, जिससे वे घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

 

घटना के संबंध में उग्रसेन ने शहर थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.  इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही