Interational News : सऊदी अरब से बड़ी खबर आयी है. हूती विद्रोहियों द्वारा रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किये गये हमले में 12 लोगों के मारे जाने और 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है.
सऊदी अरब केअधिकारियों के अनुसार हूती हमले में चार सऊदी नागरिक सहित एक अमेरिकी, दो बांग्लादेशी , एक फ़िलिस्तीनी, एक मिस्री नागरिक, एक जॉर्डन का नागरिक शामिल है. इसके अलावा एक सीरियाई और एक सूडानी नागरिक भी मारे गये लोगों में शामिल है.
सऊदी अरब के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि शनिवार को हूतियों ने मिसाइल दागी,जो एयरपोर्ट स्थित घरेलू उड़ानों के टर्मिनल 3 और 4 पर गिरी. इस हमले में भारी संख्या में लोग घायल हो गये.
जान लें कि रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हूती विद्रोही लगातार निशाना बना रहे हैं, 5-6 दिनों में रियाद एयरपोर्ट पर यह तीसरा हमला है.
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के लगातार हमले को लेकर गुस्साए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका सऊदी अरब के साथ मिलकर यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल होने पर मंथन कर रहा है.
दरअसल सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू कर दिये है. इसके बाद हूती विद्रोही भी बाज नहीं आ रहे हैं. वे जवाबी हमले कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

