Search

जिन पर प्राथमिकी वह कैसे बन सकते सूचना आयुक्त? राज्यपाल ने दूसरी बार लौटायी फाइल

Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की फाइल दूसरी बार लौटा दी है. राज्यपाल ने सवाल उठाया है कि जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज है, उन्हें सूचना आयुक्त कैसे बनाया जा सकता है?
 
इसे भी पढ़ें...

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने सूचना आयुक्त के लिए चार नामों की अनुशंसा राज्यपाल से की थी, जिनके नामों की अनुशंसा की गई थी, उनमें वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, भाजपा नेता शिवपूजन पाठक, कांग्रेस नेता अमूल्य नीरज खलखो और झामुमो नेता मनोज खत्री का नाम शामिल हैं. इनमें से दो के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

राज्य सरकार ने अपनी पहली अनुशंसा 25 मार्च को भेजी थी. जिसके बाद 10 अप्रैल को राज्यपाल ने फाइल लौटा दी थी. फिर राज्य सरकार ने 20 अप्रैल को अपनी अुशंसा को दूसरी बार भेजी, जिसमें राजनीतिक दल से जुड़े लोगों को समाजसेवी बताया, लेकिन राज्यपाल विधि विशेषज्ञों की राय लेने के बाद 22 अप्रैल को इसे वापस कर दिया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही