Kolkata : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चुनावी तापमान चरम पर है. भाजपा-टीएमसी लगातार एक दूसरे पर हमला बोल रहें हैं. दोनों दलों के बीच खुन्नस बढ़ती चली जा रही है. खबर आयी है कि आज मंगलवार को भाजपा और ममता बनर्जी की टीएमसी यानी दोनों ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है.
VIDEO | Kolkata: A BJP delegation led by West Bengal BJP President Samik Bhattacharya, BJP candidate from Bhabanipur, Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) and BJP leader Shishir Bajoria reaches CEO Manoj Agarwal at the Election Commission office.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 31, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/ZAhuobKEAE
भाजपा की बात करें तो उसके नेता सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए ममता बनर्जी पर मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) के उल्लंघन का आरोप लगाया है. साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने और CAPF के खिलाफ बयान देकर डर का माहौल बनाने का आरोप मढ़ा है.
इतनी ही नहीं, सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से गुहार लगाई है कुछ आईपीएस अधिकारी ट्रांसफर के बावजूद अपने पद पर बने हुए हैं श्री अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग CID, डायरेक्टर सिक्योरिटी और IB में हस्तक्षेप करे इसके अलावा भाजपा ने फॉर्म-6 से जुड़ा डेटा इलेक्शन कमीशन के हवाले किया है.
सुवेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हम CEO कार्यालय में ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आये थे. कहा कि भाजपा का केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में EC के कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई है.
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को MCC के अनुसार ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए. हमने ममता के बयानों की क्लिपिंग्स आयोग में जमा कर दी हैं. CAPF का विरोध करने पर ममता की टिप्पणी डराने-धमकाने वाला काम है.
सुवेंदु अधिकारी ने कहा, टीएमसी सीधे तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने में शामिल है. CAPF के विरोध में जनता को उकसा रही है. भाजपा नेता ने कहा कि ममता के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए
इधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाये हैं. ममता बनर्जी ने अपने पत्र में कहा है कि भाजपा के लोग बड़ी संख्या में फर्जी फॉर्म-6 जमा कर बाहरी लोगों को बंगाल की मतदाता सूची में शामिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं.
सीएम ममता ने इसे अवैध और असंवैधानिक करार दिया है. आरोप लगाया कि चुनाव आयोग इन आवेदनों(फॉर्म-6) को तेज गति से मंजूर कर रहा है. ममता बनर्जी ने कहा कि अभी भी लाखों असली वोटरों का मामला लंबित हैं.
ममता बनर्जी ने अपने पत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए मांग की कि चुनाव आयोग को तुरंत इस प्रक्रिया को रोकना चाहिए. आयोग यह सुनिश्चित करे कि फाइनल वोटर लिस्ट में कोई भी फर्जी नाम शामिल न किये जायें उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता को लोकतंत्र के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment