Search

 
 
 

ममता बनर्जी ने जनता को आगाह किया, चुनाव बाद भाजपा गैस, कैश, मछली, मांस,अंडा सब बंद कर देगी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज सोमवार को बेल्दा में आयोजित जनसभा में कहा कि चुनाव बाद भाजपा गैस और नकदी दोनों बंद कर देगी, यह कहते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा की नीतियों पर हल्ला बोला.
 
बेल्दा में आयोजित जनसभा में बोलती ममता बनर्जी

Kolkata : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज सोमवार को बेल्दा में आयोजित जनसभा में कहा कि चुनाव बाद भाजपा गैस और नकदी दोनों बंद कर देगी, यह कहते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा की नीतियों पर हल्ला बोला.

 

जनता को आगाह किया कि भाजपा चुनाव खत्म होते ही गैस और कैश देना बंद कर देगी. कहा कि यह भाजपा की सोची-समझी चाल है. भाजपा चुनावी खेल खेल रही है.ममता बनर्जी इतने पर ही नहीं रुकी.

 

 

भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नफरत और झगड़े पैदा कर रही है. भाजपा तनावपूर्ण स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है.

 

जनता को चेतायी कि भाजपा के बहकावे में न आयें.सावधान रहें. ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता के लिए लोगों के बीच झगड़े करवा रही है. कहा कि चुनाव के बाद भाजपा अपने वादों से मुकर जायेगी.

 

इससे पहले रविवार को ममता ने पुरुलिया की चुनावी रैली में आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को मछली, मांस और अंडा खाने से रोकना चाहती है. भाजपा वाले किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करते.  

 

कहा कि भाजपा शासित राज्यों दंगे होते हैं  उन्होंने गुजरात का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पहले कई दंगे हो चुके हैं. भाजपावाले राज्यों मेंआदिवासियों का शोषण किया जाता है.महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.

  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही