Ranchi News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर एक ओर नगर निगम शहर के घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा कर रहा है, वहीं हातमा छठ तालाब की स्थिति तालाब के किनारे खुले नाले और उसमें बहते घरों के गंदे पानी से छठव्रतियों को परेशानी हो सकती है.
हातमा पाहन टोली की ओर से तालाब तक पहुंचने वाले रास्ते पर छठव्रतियों के लिए सीढ़ियों की बेहतर व्यवस्था भी नहीं की गई है. छठ पूजा समिति के अनिल नायक ने बताया कि नगर निगम की ओर से तालाब की साफ-सफाई कराई जा रही है. पानी में एलम का छिड़काव भी किया जा रहा है. इसके बावजूद तालाब के किनारे बने नाले खुले हैं. आसपास के घरों का गंदा पानी इन्हीं नालों से होकर बहता है. इससे घाट पर गंदगी और संक्रमण का खतरा बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने बताया कि हातमा पाहन टोली की ओर से प्रवेश द्वार से तालाब तक बनाए गए सड़क मार्ग से तालाब पर उतरने के लिए सीढ़ी ठीक से नही बनाए गए है.यहां पर खूले नाले है. छठव्रतियों की सुविधा के लिए बेहतर सीढ़ियों का निर्माण नहीं कराया गया है. इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई.
इस संबंध में वार्ड-2 की पार्षद सबिता कच्छप ने बताया कि छठ पूजा को देखते हुए सड़क मार्ग पर झाड़ू लगवाने और साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है. घाट के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया है. खुले नालों की समस्या को देखते हुए मुख्य गेट पर स्लैब लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि छठ पूजा को लेकर साफ-सफाई और जरूरी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

