Search

 
 
 

डिजिटल डेटा कैसे रहेगा सुरक्षित? रांची के प्रोजेक्ट भवन में कल होगा विशेष मंथन

Ranchi :  'डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023' पर आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नए डेटा सुरक्षा कानून का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है.
 
प्रोजेक्ट भवन

Ranchi :  ​रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में शुक्रवार सुबह 10 बजे से 'डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023' पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में आम लोगों के डिजिटल डेटा को सुरक्षित रखने के उपायों पर खास चर्चा होगी.

 

आयोजन का मुख्य उद्देश्य नए डेटा सुरक्षा कानून का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है. आज के समय में व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखना बहुत जरूरी हो गया है. इसी वजह से आम लोगों को इन नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इससे लोग अपने डेटा की सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क और जागरूक हो सकेंगे. 

 

इसे भी पढ़ें

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही