Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में हास्य कवि सम्मेलन 5 को, ठहाकों से गूंजेगी महफिल

साहित्यिक संस्था हिंदी साहित्य परिषद ने 5 अप्रैल को भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया है. यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से लुबी सर्कुलर रोड स्थित धनबाद क्लब में होगा. इसमें आम लोगों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है. यह जानकारी परिषद के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता दी.
Advertisement
Advertisement
प्रेसवार्र

Dhanbad : धनबाद की साहित्यिक संस्था हिंदी साहित्य परिषद ने 5 अप्रैल को भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया है. यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से लुबी सर्कुलर रोड स्थित धनबाद क्लब में होगा. इसमें आम लोगों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है. यह जानकारी परिषद के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता दी.

 


उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य लोगों को हिंदी साहित्य से जोड़ना और हास्य-व्यंग्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है. उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. इस आयोजन में देश के कई  नामी हास्य कवि व कवयित्रियां अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे. प्रमुख रूप से डॉ. भुवन मोहिनी, अनिल चौबे और सुदीप भोला जैसे जाने-माने नाम मंच पर अपनी रचनाओं के जरिए दर्शकों को हंसी से सराबोर करेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही