Ranchi News : फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वुमेन (एफएमडब्ल्यू), झारखंड की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा हॉल में ‘हुनर 7.0 – वेडिंग एंड फेस्टिव एक्सपो मेला’ का आयोजन किया जाएगा. मेले का उद्घाटन 12 अक्टूबर को दोपहर एक बजे होगा.
इसे भी पढ़ें...
मेला सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा. इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों, स्थानीय कारोबारियों और हुनरमंद लोगों को अपने उत्पादों व प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर देना है.
मेले का उद्घाटन डॉ. सुम्बुल आलम, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, आलम नर्सिंग होम एवं चेयरपर्सन, आइडियल इंटरनेशनल स्कूल और झारखंड की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रुहाना रहमान की उपस्थिति में होगा.
मेले में कपड़े, जूते-चप्पल, ज्वेलरी, होम डेकोर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, लाइफस्टाइल से जुड़े सामान और हस्तशिल्प सहित विभिन्न उत्पादों के 40 स्टॉल लगाए जाएंगे. यहां आने वाले लोगों के लिए फूड कोर्ट भी होगा, जहां कुनाफा, बकलावा, अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के साथ झारखंड के धुस्का, सब्जी और चना जैसे स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे.
मेले में बच्चों के लिए मुफ्त झूले और राइड्स की व्यवस्था की गई है. इसके लिए 12 और 13 अक्टूबर को मैनेजमेंट या हेल्प डेस्क काउंटर से कूपन लेना होगा. इसके अलावा ब्राइडल मेकअप, डिजाइनर ड्रेस, फैशन डिजाइनिंग, मेहंदी, ड्रॉइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और बच्चों की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी. मेले में गेम जोन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन की अन्य गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी.
मेले को सफल बनाने के लिए फेडरेशन की अध्यक्ष खुशबू खान के साथ शमीन, फरहा, सादिया, रेशमा, हिना तबस्सुम और अन्य सहयोगी सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

