Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनता दरबार में सैकड़ों मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

जिला प्रशासन की पहल अब जमीन पर असर दिखा रही है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर हर मंगलवार को विभिन्न अंचलों में जनता दरबार लगाए जा रहे है. सैकड़ों मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : जिला प्रशासन की पहल अब जमीन पर असर दिखा रही है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर हर मंगलवार को विभिन्न अंचलों में जनता दरबार लगाए जा रहे है. सैकड़ों मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया जा रहा है. 

 

प्रशासन ने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से राजस्व सेवाओं को पारदर्शी बनाना है. इसके साथ ही इसे सरल और त्वरित समाधान बनाए गए ताकि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े.

Uploaded Image

सोनाहातु अंचल में तुला देवी और मलिका कुमारी को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि बिरसिंह महतो को आचरण प्रमाण पत्र मिला. राहे अंचल में 71 मामलों का निपटारा हुआ, जिसमें पंजी-2 सुधार, लगान रसीद, आय, आवासीय और जाति प्रमाण पत्र प्रमुख रहे.

 

खलारी अंचल में 20 मामलों का समाधान किया गया, वहीं मांडर अंचल में 45 मामलों का निष्पादन हुआ. यहां भूमि अभिलेख सुधार, दाखिल-खारिज और केसीसी से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की गई. अरगोड़ा अंचल में 84 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 75 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया.

 

जनता दरबार के जरिए पंजी-2 सुधार, दाखिल-खारिज, लगान रसीद, आय-जाति-आवासीय प्रमाण पत्र, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामलों का तेजी से निष्पादन किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में पहुंचे और इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही