Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगाः रोजगार मेले में 63 अभ्यर्थियों का चयन

जिला नियोजनालय में मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इसमें कुल 244 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 125 को शॉर्टलिस्ट किया गया और 63 चयनित हुए. रोजगार मेले में 11 कंपनियों व संस्थानों ने भाग लिया. इनमें स्थानीय के साथ-साथ झारखंड व बाहर की 11 कंपनियां हैं.
Advertisement
Advertisement

Simdega : सिमड़ेगा जिला नियोजनालय में मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इसमें कुल 244 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 125 को शॉर्टलिस्ट किया गया और 63 चयनित हुए. रोजगार मेले में 11 कंपनियों व संस्थानों ने भाग लिया. इनमें स्थानीय के साथ-साथ झारखंड व बाहर की 11 कंपनियां हैं. 

 


इन कंपनियों में प्रेजा फाउंडेशन, सेवा सहयोग, एलआईसी, प्रथम फाउंडेशन, एक्सेल डेटा सर्विसेज, रांची सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, शिक्षा, आस्क एचआर सॉल्यूशंस, प्रेमसंस बजाज, बेस्ट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड व इंडियन डिजाइन एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. इन कंपनियों ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का ऑन स्पॉट इंटरव्यू लिया. आयोजन को सफल बनाने में जिला नियोजनालय व आईटीआई सिमडेगा के कर्मियों की अहम भूमिका रही.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही