Ramgarh: राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद इमरान प्रतापगढ़ी व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी के निर्देश पर बोकारो में 18 दिसंबर को विश्व अल्पसंख्यक दिवस मनाया जाएगा.
विश्व अल्पसंख्यक दिवस की तैयारी को लेकर रामगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की जिला अध्यक्ष ज़ोया परवीन ने रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी अल्पसंखयक विभाग की तरफ से तैयारी पूरी कर ली है. इस बाबत जिला अध्यक्ष ज़ोया परवीन ने बताया कि बोकारो में होने वाले विश्व अल्पसंख्यक दिवस कार्यक्रम काफी भव्य व ऐतिहासिक होगा.
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सहित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री विधायक शामिल होंगे. कार्यक्रम में रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग सहित पूरे झारखंड प्रदेश से कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं अल्पसंख्यक विंग के तमाम समर्थक और सदस्य उक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment