Search

 
 
 

Giridih News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

Giridih News: मोतीलाल मुर्मू का बेटा पिछले कई दिनों से बीमार था और रांची स्थित रिम्स में उसका इलाज चल रहा था. वहीं 13 नवंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बेटे की मौत के बाद परिजनों ने अंधविश्वास के चलते मृतका पर डायन होने का आरोप लगा दिया.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Giridih News: गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बासाबुदा गांव में डायन होने का आरोप लगाकर 59 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही शिवलाल मुर्मू (48) और उसकी पत्नी बड़की देवी (43) के रूप में हुई है. 

 

वहीं मृतका के देवर मोतीलाल मुर्मू समेत परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इस पूरे मामले की जानकारी मुफ्फसिल थाना में सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि घटना 14 नवंबर की सुबह करीब छह से सात बजे के बीच की है. 

इसे भी पढ़ें:

बताया जाता है कि मोतीलाल मुर्मू का बेटा पिछले कई दिनों से बीमार था और रांची स्थित रिम्स में उसका इलाज चल रहा था. वहीं 13 नवंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बेटे की मौत के बाद परिजनों ने अंधविश्वास के चलते मृतका पर डायन होने का आरोप लगा दिया. 

 

इसके बाद अगले दिन सुबह लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर महिला की हत्या कर दी गई. घटना के बाद मृतका के पति लखीराम मुर्मू के फर्दबयान पर मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई. 

 

टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इस कार्रवाई में मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही