Search

 
 
 

सीतामढ़ी में जिप सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में की तोड़फोड़

Sitamarhi News : डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव निवासी बैद्यनाथ महतो शनिवार को टहलने निकले थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Sitamarhi News : बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन लूट, हत्या की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने शनिवार सुबह जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

 

इसे भी पढ़ें...


जानकारी के अनुसार, डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव निवासी बैद्यनाथ महतो शनिवार को टहलने निकले थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. इस घटना से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया. आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. 

 

देखते ही देखते आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान कई पुलिसकर्मियों की भी घायल होने की सूचना है.

 

इस घटना से पहले भी बैदयनाथ महतो पर अपराधियों ने हमला किया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई. इसको लेकर भी ग्रामीणों में काफी आक्रोश था. 


बैद्यनाथ महतो पर हुए हमलों के बाद भी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर SP ने डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और आईओ आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.  पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य जुटा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही