Search

 
 
 

हैदराबाद : CJI सूर्यकांत का विरोध, छात्रों ने कहा, युवाओं को कॉकरोच कहने वाले को चीफ गेस्ट क्यों बनाया?

हैदराबाद स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी द्वारा कॉन्वोकेशन सेरेमनी में CJI सूर्यकांत को चीफ गेस्ट के रूप में बुलाये जाने पर विवाद खड़ा हो गया है.
 

Hyderabad : हैदराबाद स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी द्वारा कॉन्वोकेशन सेरेमनी में CJI सूर्यकांत को चीफ गेस्ट के रूप में बुलाये जाने पर विवाद खड़ा हो गया है.

 

खबर है कि यूनिवर्सिटी के पास आउट हो रहे छात्रों के एक ग्रुप ने  इसका विरोध किया है.जानकारी के अनुसार 2026 बैच के छात्रों के एक ग्रुप ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, कुलसचिव, फैकल्टी और विश्वविद्यालय प्रशासन को एक पत्र लिख कर CJI सूर्यकांत को  बुलाये जाने का विरोध किया है.

 

 

छात्रों के इस ग्रुप ने यूनिवर्सिटी  प्रशासन से अपने फैसले पर फिर से विचार करने की मांग की है.छात्रों ने CJI को चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित करने को संवैधानिक जवाबदेही और शैक्षणिक स्वतंत्रता के मूल्यों के खिलाफ करार दिया.

 

विवि प्रशासन को प्रेषित  पत्र में छात्रों ने लिखा, युवाओं को कॉकरोच कहने से लेकर पुलिस बर्बरता के वीडियो देखने का समय न होने जैसे असंवेदनशील बयान देने तक, CJI ने छात्रों के प्रति उदासीनता दिखाई है. उन्हें हमारे कॉलेज में आमंत्रित करना और उनके हाथों से डिग्रियों को हासिल करना हमें सही नहीं लग रहा है. 

 

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि सीजीआई को निमंत्रण देने के अपने प्रस्ताव पर पुनर्विचार करें. छात्रों ने लिखा कि विश्वविद्यालय इसे सिर्फ एक बैच की मांग न मानकर सभी ग्रेजुएट होने वाले छात्रों की एक साझा चिंता के रूप में देखे.

  

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही