Search

 
 
 

Jamshedpur News: एग्रिको सिग्नल के पास हाइवा ने पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत

Jamshedpur News: देर शाम दीपक कुमार अपने करीब 10 वर्षीय पुत्र के साथ स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान एग्रिको सिग्नल चौक के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
फाइल फोटो

Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको सिग्नल चौक के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया. भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई. मृतक पिता की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जबकि उनका पुत्र करीब 10 वर्ष का बताया जा रहा है. दोनों डिमना के चंद्रवती नगर के रहने वाले बताए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: 

बताया जाता है कि रविवार देर शाम दीपक कुमार अपने करीब 10 वर्षीय पुत्र के साथ स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान एग्रिको सिग्नल चौक के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए.

 

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया. हादसे में दीपक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. वहीं, गंभीर रूप से घायल उनके करीब 10 वर्षीय पुत्र को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और हाइवा को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई. पुलिस हाइवा चालक की भूमिका की जांच कर रही है.

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. लोगों ने आरोप लगाया कि एग्रिको सिग्नल और आसपास के इलाकों में नो एंट्री के समय के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही होती रहती है. लोगों का सवाल है कि यदि भारी वाहनों के प्रवेश के लिए समय निर्धारित है, तो नो एंट्री के दौरान हाइवा शहर के अंदर कैसे पहुंचा.

 

स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से नो एंट्री व्यवस्था को सख्ती से लागू करने, भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाने और हादसे की जांच कर दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

 

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों, हाइवा की गति, चालक की भूमिका और नो एंट्री के दौरान वाहन के प्रवेश की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही