Search

 
 
 

Hazaribagh News: हजारीबाग से चोरी हुई हाइवा गयाजी से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र में दर्ज हाइवा चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए हाईवा को बिहार के गया जिले से बरामद कर लिया है.
 
चोरी हुई हाइवा जब्त

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र में दर्ज हाइवा चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए हाईवा को बिहार के गया जिले से बरामद कर लिया है. पुलिस ने मामले के प्राथमिकी अभियुक्त रंजित कुमार उर्फ रामजीत कुमार (27 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया है. बरामद हाईवा पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे गया, बिहार की ओर ले जाया जा रहा था. 

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस को 24 अगस्त को करीब 6:30 बजे पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अमन कुमार के माध्यम से सूचना मिली कि उक्त कांड में चोरी गया हाईवा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चौपारण थाना क्षेत्र से गया, बिहार की ओर जा रहा है.

 

छापामारी दल तत्काल जीटी रोड के रास्ते चौपारण थाना पहुंचा. वहां जानकारी मिली कि संदिग्ध हाईवा चौपारण से गया जी की ओर निकल चुका है. इसके बाद पुलिस टीम ने गया जिले के संबंधित थाना क्षेत्रों को इसकी सूचना देते हुए हाईवा को रोकने में सहयोग मांगा. सूचना मिलने के बाद अमास थाना जिला गया की पुलिस ने अमास टोल प्लाजा पर चेकिंग शुरू की. 

 

इसी दौरान एक हाईवा को चेकिंग स्थल से कुछ दूरी पहले चालक द्वारा खड़ा कर भागते हुए देखा गया. कुछ ही देर में पदमा ओपी की छापामारी टीम भी अमास टोल प्लाजा पहुंच गई और हाईवा की जांच की. जांच के दौरान हाईवा का चेसिस नंबर घिसा हुआ पाया गया. 

 

वहीं उसका इंजन नंबर चोरी हुए हाईवा के इंजन नंबर से मेल खाता पाया गया. हाईवा पर जेएच 10 सीजे 5636 नंबर की नंबर प्लेट लगी थी. जांच में पता चला कि यह नंबर हाईवा का नहीं, बल्कि एक कार का पंजीकरण नंबर है. पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया.

 

पुलिस ने बरामद हाईवा का वास्तविक पंजीकरण नंबर जेएच 16 एफ 7071 बताया है. इस प्रकार चोरी के हाईवा पर कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर उसकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था. हाईवा बरामद होने के बाद प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रफीगंज थाना पहुंची. जहां रफीगंज थाना पुलिस के सहयोग से मामले में आरोपी रंजित कुमार को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही