Search

 
 
 

'आईपीएस हूं, क्या बिगाड़ लोगे' : DIG पर धमकी देने का आरोप, अरगोड़ा थाने में शिकायत

Ranchi News : शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर रास्ता बंद करने का विरोध किया तो डीआईजी अपने सुरक्षाकर्मी के साथ वहां पहुंचे. आरोप है कि इस दौरान उन्हें एके-47 से गोली मारने की धमकी दी गई और सुरक्षाकर्मी से कहा गया कि यदि कोई गाड़ी के पास आए तो गोली मार दें. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि डीआईजी ने आईपीएस अधिकारी होने का हवाला देते हुए उन्हें फर्जी मामले में जेल भेजने और जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर-1 निवासी शारीफ इब्राहिम ने डीआईजी रेल प्रियदर्शी आलोक के खिलाफ अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि 28 सितंबर की शाम करीब छह बजे डीआईजी की सरकारी गाड़ी उनके घर तक जाने वाली सार्वजनिक सड़क पर गेट के सामने खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया गया, जिससे उनका परिवार घर से बाहर नहीं निकल सका.

 

इसे भी पढ़ें...

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर रास्ता बंद करने का विरोध किया तो डीआईजी अपने सुरक्षाकर्मी के साथ वहां पहुंचे. आरोप है कि इस दौरान उन्हें एके-47 से गोली मारने की धमकी दी गई और सुरक्षाकर्मी से कहा गया कि यदि कोई गाड़ी के पास आए तो गोली मार दें. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि डीआईजी ने आईपीएस अधिकारी होने का हवाला देते हुए उन्हें फर्जी मामले में जेल भेजने और जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी.

 

शारीफ इब्राहिम ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके घर तक जाने वाले रास्ते को लेकर पहले से विवाद चल रहा है. उनका आरोप है कि डीआईजी की ओर से लगातार सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रास्ता बाधित किया जाता है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उक्त कंपाउंड में कई परिवार रहते हैं और रास्ता बंद होने से सभी प्रभावित हुए हैं.

 

शिकायतकर्ता ने अरगोड़ा थाना प्रभारी से डीआईजी आलोक प्रियदर्शी और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही