Search

 
 
 

मैं खेल बंद करने आ रहा हूं, डॉ इरफान अंसारी ने चेताया

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने एक बार फिर भाजपा को चेताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि सुनने में आ रहा है कि मेरी गैरहाजिरी में घाटशिला में कुछ रिजेक्ट और अवसरवादी लोग, जिन्हें जनता ने पहले ही ठुकरा दिया था, अब खुलेआम बयानबाजी कर रहे हैं और लाठी भांज रहे हैं.
 

Ranchi :  सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने एक बार फिर भाजपा को चेताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि सुनने में आ रहा है कि मेरी गैरहाजिरी में घाटशिला में कुछ रिजेक्ट और अवसरवादी लोग, जिन्हें जनता ने पहले ही ठुकरा दिया था, अब खुलेआम बयानबाजी कर रहे हैं और लाठी भांज रहे हैं.

 

आगे कहा कि भोली-भाली जनता को गुमराह कर रहे हैं और झारखंडी भाइयों-बहनों को बांग्लादेशी, घुसपैठिया, रंगोनिया कहकर उनका अपमान कर रहे हैं. साफ सुन लो, अब यह खेल बंद होगा, इसे बंद करने मैं आ रहा हूं.

 

झारखंड की धरती किसी की बपौती नहीं

मंत्री ने आगे लिखा कि बाहर से आकर घाटशिला की मिट्टी, इसकी अस्मिता और जनता के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को अब जनता भी जवाब देगी और मैं भी दूंगा. झारखंड की धरती किसी की बपौती नहीं है.

 

महागठबंधन के लोकप्रिय प्रत्याशी सुमेश सोरेन को राहुल गांधी और सीएम हेमंत सोरेन जी का आशीर्वाद प्राप्त है. जनता का जनसैलाब उनके साथ है. जीत ऐतिहासिक होगी, यह तय है.

 

अब समय आ गया है

इरफान अंसारी ने लिखा कि मैं कुछ समय बिहार चुनाव में व्यस्त था. लेकिन अब समय आ गया है कि सच सामने आए और झूठ बोलने वाले बेनकाब करूं. जो लोग भ्रम फैलाकर राजनीति कर रहे हैं, सावधान हो जाओ, क्योंकि डॉ. इरफान अंसारी आ रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही