Search

 
 
 

जहां दर्द था, वहां दिल से पहुंचा, भाजपा वाले मुझे मिटा पाओगे क्या :  डॉ इरफान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बड़े ही तार्किक अंदाज में अपनी बात रखी है. साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज भी कसा है.इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि गोलपहाड़ी में सुनीता बास्की के सूजे हुए पैर को देखा नहीं, महसूस किया. फाइलेरिया से जूझ रही थी,  इलाज और मदद की आस में थी.
 

Ranchi :   स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बड़े ही तार्किक अंदाज में अपनी बात रखी है. साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज भी कसा है.इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि गोलपहाड़ी में सुनीता बास्की के सूजे हुए पैर को देखा नहीं, महसूस किया. फाइलेरिया से जूझ रही थी,  इलाज और मदद की आस में थी. मैंने उसकी तकलीफ को अपना समझा और समुचित इलाज व आर्थिक सहायता तुरंत उपलब्ध कराई.

 

 

 

आज मेरा मेडिकल प्रोफेशन भी काम आया


डॉ इरफान ने आगे लिखा है कि मेहनत की राह पर चलते रहेंगे,  गरीबों के अंधेरे को रोशनी में बदलते रहेंगे. आज मेरा मेडिकल प्रोफेशन भी काम आया,  दर्द को समझा, राहत पहुंचाई. भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वालों, गौर से देखो, हर घर, हर दिल में बसता हूं, मुझे मिटा पाओगे क्या

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही